Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

हत्या होने के कुछ देर बाद ही पकड़ा गया गनियारी हत्याकांड का खुलासा, डॉग ‘बाघा’ ने सूंघकर पकड़ा हत्यारा

कोरबा पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है पुलिस सूचना पर डॉग बाघ को लेकर घटना स्थल पर पहुंच थोड़ी देर में ही बाघा ने पकड़ लिया हत्यारे को

“करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। नंदकुमार पटेल की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस डॉग ‘बाघा’ की सूझबूझ से आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। महज एक जूते ने पूरे हत्याकांड की परतें खोल दीं।

सोमवार सुबह जयशंकर की बाड़ी के पास नंदकुमार पटेल का लहूलुहान शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सिर और चेहरे पर गहरे वार के निशान देख यह साफ हो गया था कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। सूचना मिलते ही करतला पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई

।जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक का एक जूता मिला। पुलिस डॉग बाघा को जैसे ही जूता सूंघाया गया, वह सीधा दौड़ते हुए करीब 200 मीटर दूर संदिग्ध जयशंकर के घर जा घुसा। आरोपी को बाहर लाने पर बाघा जूता मुंह में दबाकर उसके पास जाकर खड़ा हो गया—और यहीं हत्यारे का पर्दाफाश हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि रविवार रात मृतक उसके घर आया था। पत्नी के साथ हंसी-मजाक को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गुस्से में आकर जयशंकर ने बाड़ी में रखे डंडे से नंदकुमार के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों ही विवाहित बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका की हर ओर चर्चा हो रही हैं

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट