छत्तीसगढ़

पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख सामान छोड़ भागे नक्सली

जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दक्षिण दिशा, थाना शोभा अंतर्गत जंगल क्षेत्र।

जिला पुलिस गरियाबंद, 207 कोबरा, 65 एवं 211 बटा.सीआरपीएफ द्वारा विशेष अभियान की कार्यवाही।

जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिला गरियाबंद के थाना शोभा के जंगलों में शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा डिवीजन के 08-10 माओवादियों के उपस्थिति की स्थानीय आसूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना पर कार्यवाही हेतु जिला पुलिस गरियाबंद की ई-30 टीम, 207 कोबरा, 65/211 बटा. सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुआ था  शाम को शोभा क्षेत्र के जंगल में 08-10 माओवादियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्यवाही के तहत फायरिंग किया गया। पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी अपना समान छोडकर घने जंगल-पहाडी की अंधेरे का लाभ लेते हुये भाग खडे़ हुये। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल से नक्सलियों के भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद कर नष्ट किया गया।

क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
गरियाबंद में सक्रिय समस्त माओवादियों से गरियाबंद पुलिस अपील करता है

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।