
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे मोर्चा
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे

गृह विभाग का बड़ा आदेश जारी, नंद कुमार पटेल को कोरबा तो सचिदानंद कुमार मिश्रा को जांजगीर की कमान।
कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे मोर्चा अचानक हुए फेरबदल ने बढ़ाई हलचल
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने जिला अभियोजन अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक कोरबा और जांजगीर जिले के जिला अभियोजन अधिकारियों के बीच अदला-बदली की गई है। इस फेरबदल के बाद नंद कुमार पटेल को कोरबा जिले का नया जिला अभियोजन अधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान में कोरबा में पदस्थ सचिदानंद कुमार मिश्रा को जांजगीर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग के आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा में अब नंद कुमार पटेल संभालेंगे आदेश के अनुसार नंद कुमार पटेल, जो वर्तमान में जिला अभियोजन अधिकारी, जांजगीर के पद पर पदस्थ थे, अब जिला अभियोजन अधिकारी, कोरबा होंगे। वहीं सचिदानंद कुमार मिश्रा, जो वर्तमान में जिला अभियोजन अधिकारी, कोरबा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें जिला अभियोजन अधिकारी, जांजगीर बनाया गया है। यानी गृह विभाग के इस आदेश में कोरबा और जांजगीर के अभियोजन अधिकारियों की सीधी अदला-बदली हुई है।