कोरबाछत्तीसगढ़

बैंक में सेंध पर हरियाणा से गिरफ्तार कर लाया पुलिस दीपका यूनियन बैंक

यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास का खुलासा।

  1. जीतेन्द्र बड़क पिता रामपाल बड़क, उम्र 33 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)।
  2. परवीन कुमार पिता संतलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)। दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।
  3. दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।

दिनांक 04 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश करने एवं चोरी का प्रयास किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दीपका पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक CG 12 AY 6504 जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर थाना दीपका लाया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी