
बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा झाल में रतनपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
पेंड्रा से बिलासपुर जा रही पुष्पराज बस जैसे ही बांसा झाल स्थित पुल को पार कर रही थी, तभी पुल में अचानक दरार (क्रैक) आ गई और पुल का एक हिस्सा धंस गया। इससे बस पुल पर ही फंस गई और उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद रतनपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलते ही
