
यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास का खुलासा।
- जीतेन्द्र बड़क पिता रामपाल बड़क, उम्र 33 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)।
- परवीन कुमार पिता संतलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)। दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।
- दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।
दिनांक 04 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश करने एवं चोरी का प्रयास किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दीपका पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक CG 12 AY 6504 जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर थाना दीपका लाया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।