कोरबाछत्तीसगढ़

खेत में काम करने गए ग्रामीण पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर हुई

करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगेशर सिंह राठिया के रूप में हुई है

जानकारी के अनुसार, जगेशर सिंह राठिया सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास विचरण कर रहे एक जंगली हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया।

गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है

। इस घटना के बाद बड़मार सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट