छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो बच्चों चार लोगों की मौत

“जिले के कुम्हारी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पर सवार दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है। –

मामा के घर रायपुर जा रहे थे पुलिस के मुताबिक, भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे स्कूटी जा घुसी। –

हादसे में अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घायल भावेश (8) को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।