कोरबाछत्तीसगढ़

राज ज्वेलर्स लूटकांड- पुलिस ने  तीसरा आरोपी कर्नाटक  से गिरफ्तार

छुरी राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कर्नाटक  से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरबा लाया गया 

इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने जानकारी के अनुसार, आरोपी की तलाश में कोरबा पुलिस की विशेष टीम लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन कर्नाटक बॉर्डर के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार । तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लूट की साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों और लूटे गए सामान से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस कटघोरा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी इनपुट के आधार पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।राज ज्वेलर्स लूटकांड की शुरुआत से ही यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को इस प्रकरण में पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी