कोरबाछत्तीसगढ़

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस

बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक धधकती मशाल में तब्दील हो गई। भैंसा गांव के पास देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी आगोश में ले लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। सहम गए यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी। अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए दरवाजे की ओर भागने लगे। यह मंजर इतना खौफनाक था कि कुछ ही मिनटों में बस लोहे के जलते हुए ढांचे में बदल गई। इस भीषण अग्निकांड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जैसे ही चालक और परिचालक को आग का आभास हुआ, उन्होंने बिना वक्त गंवाए बस को किनारे रोका और आनन-फानन में सभी यात्रियों को नीचे उतारा। चालक की सूझबूझ से दर्जनों जिंदगियां मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आईं। – 

– पूरी तरह खाक हुई बस  सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि गर्मी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट