कोरबाछत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, 18 वर्षीय युवक की मौत –

कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पेड़ से टकराने के बाद करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गया।

हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दूसरा युवक आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BV 8131 तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे पेड़ से जा भिड़ी।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बाकीमोंगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, 18 वर्षीय युवक की मौत – मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आदेश तक प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस -कटघोरा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव...