कोरबाछत्तीसगढ़

उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्युत केबल चोरी करने वाले  गिरोह का 6 आरोपी गिरफ्तार

“कोरबा जिले में चोरी और संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विद्युत केबल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की एल्यूमिनियम केबल और तार बरामद किए गए हैं।मामला आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग के केबल कन्वर्जन कार्य से जुड़ा है। प्रार्थी, जो वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर हैं, द्वारा थाना उरगा में दर्ज शिकायत में बताया गया कि ग्राम लबेद में कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत सामग्री को गोदाम में सुरक्षित रखा गया था।दिनांक 26 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम से करीब 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) जिसकी कीमत लगभग ₹80,400 तथा 400 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार जिसकी कीमत करीब ₹1,33,000 है, चोरी कर ली।शिकायत के आधार पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 67/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने संगठित गिरोह की पहचान की।पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन CG 12 AU 1442 को रोककर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की

इसके बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी:मदन अग्रवाल (मुख्य आरोपी), निवासी झगरहा, कोरबा, सुरेश कुमार सोहा, निवासी जिला जींद, हरियाणा, संजय मंडावर, निवासी जिला रोहतक, हरियाणा सचिन बागड़ी, निवासी जिला रोहतक, हरियाणा, अर्जुन गोड़, निवासी पाली, जिला कोरबा, सागर कुमार बरेठ, निवासी 

जांजगीर-चांपा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी और संगठित अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ आगे भी कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट