कोरबाछत्तीसगढ़

सीएसईबी दीपका विद्युत विभाग के सब ऑडिट इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर एसीबी के जाल में, ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार



भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीएसईबी दीपका विद्युत विभाग में पदस्थ सब ऑडिट इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

इस कार्रवाई से विद्युत विभाग सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब ऑडिट इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर पर किसी कार्य/बिल/ऑडिट संबंधी प्रक्रिया के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले की गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।
जैसे ही आरोपी ने तय रकम ₹50,000 रिश्वत के रूप में ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की खुले आम रिश्वत लेने की चर्चा दीपका क्षेत्र में पूर्व से ही है

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी एसीबी टीम द्वारा आरोपी से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है

विभाग में मचा हड़कंप


इस कार्रवाई के बाद सीएसईबी विद्युत विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। कर्मचारी और अधिकारी वर्ग में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।