कोरबाछत्तीसगढ़

रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा होगा आयोजितकोरबा।

रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा होगा आयोजित


कोरबा -श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव की कृपा से पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जन-कल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा।


इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन पं. श्री हनुमान दास जी महाराज संत (अयोध्या ) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।


आयोजन की शुरुआत 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा से होगी, जो कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर से जल लेकर पुनः कथा स्थल तक पहुँचेगी।
03 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वेदी मंडप पूजन, यज्ञाहुति एवं कथा का आयोजन किया जाएगा।
10 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति, सहस्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।


कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति कि संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने कोरबा के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी