कोरबाछत्तीसगढ़

हाथी के हमले से खेत की रखवाली करने जा रहे युवक की हुई मृत्यु

  • परिजनों को दी गयी 25 हजार की तत्काल सहायता
  • कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला रेंज में मानव-हाथी के द्वंद्व का एक और मामला सामने आया है। ग्राम बोतली में एक युवक की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई। वह अपने खेत की फसल की रखवाली के लिए जा रहा था, तभी आमाबाड़ी के पास एक अकेला गजराज अचानक उसके सामने आ गया और हमला कर दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

  • जानकारी के अनुसार ग्राम बोतली निवासी 36 वर्षीय शिव नारायण कंवर पिता बंकट सिंह कंवर रात्रि लगभग एक बजे खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका सामना एक विशालकाय हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने वन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय में भिजवाया।

  • वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान कर दिए गए हैं। विभागीय प्रावधान के अनुसार वन्यप्राणी हमले में जनहानि पर 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाता है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष 5 लाख 75 हजार रुपए भी जल्द ही परिजनों को दिए जाएंगे।

  • उल्लेखनीय हैं की करतला रेंज में पिछले सप्ताह से 38 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। यह दल पीडिया और आसपास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। विगत रात्रि दल आगे बढ़कर बोतली जंगल की ओर चला गया। इसी दौरान दल से अलग हुआ एक हाथी ग्राम के पास पहुंचा और यह हादसा घटित हो गया। करतला रेंज में एक माह के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है। इससे पहले रामपुर सर्किल में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की भी हाथी के हमले में मौत हो चुकी है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़