कोरबाछत्तीसगढ़

मादक द्रव्य पदार्थ खरीदी हेतु पैसे नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप

  • बीच सड़क बाइक को आग के हवाले करने का भी आरोप
  • कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल चौक गोढ़ी अंतर्गत मादक द्रव्य पदार्थ खरीदी हेतु पैसे नहीं देने इंकार करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर देने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं की फिर बीच सड़क उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।

  • जानकारी के अनुसार रात लगभग 9.30 बजे बेंदरकोना का रहने वाला निवासी अपने मित्र की बाइक पर अटल चौक स्थित व्यक्ति की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग वहा पहुंचे और उससे मादक द्रव्य पदार्थ खरीदी हेतु पैसे मांगे। उसके पैसे देने से मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। उसने सड़क पर पड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आदिल और उसके साथियों ने सड़क पर खड़ी निखिल की बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, किसी तरह अपनी जान बचाकर वह बाजार चौक पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया। परिचितों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।

  • घटना पश्चात उसके परिजनों ने उसके साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -