कोरबाछत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर रेल हादसा में मृतको को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि:

AAP ने रेल हादसे मे जान गंवाने वालों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

मृतकों को एक करोड़ व घायलों को 15 लाख देने की मांग

कोरबा, छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक भीषण रेल दुर्घटना हुई, जिसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. यह हादसा मंगलवार शाम (लगभग 4 बजे) को गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (मेमू-MEMU) पीछे से एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। मरने वालों में यात्री ट्रेन के लोको पायलट (चालक), विद्यासागर, भी शामिल हैं. इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं,

इस घटना को लेकर ने आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को कैंडल जलाकर


श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने रेल दुर्घटना को रेलवे और राज्य केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ व घायलों की परिवार को 15 लाख रुपये राशि प्रदान करने मांग किया है. घंटाघर मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू जिला अध्यक्ष रिचर्ड लोगन पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव आजाद बख्श विद्या यादव श्रीमती स्लोगन वामन वडोदकर व सोमराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आम जनता मौजूद रहे.

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी