कोरबाछत्तीसगढ़

छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम- कोरबा पुलिस की चप्पा चप्पा पर नजर

”  छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम- कोरबा पुलिस ने संभाली कमान..

। छठ महापर्व के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने नगरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं। प्रमुख छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है, जहाँ सफाई, रंग-रोगन, लाइटिंग और वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें। कोरबा पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल, यातायात बल और गोताखोरों की तैनाती की है। बड़े छठ घाटों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ से समय-समय पर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।नगरवासियों से अपील की गई है कि वे पूजा के दौरान नदी, तालाब या घाटों पर गहरे पानी में न जाएँ, छोटे बच्चों का ध्यान रखें, वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और पूजा घाटों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न न करें। साथ ही उठाईगिरी और जेबकतरों से सतर्क रहें। भारी वाहनों पर विशेष प्रतिबंध: छठ महापर्व के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु

निम्नानुसार भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी —27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 3:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक इस अवधि में कोरबा, बालको, दर्री, दीपका, कुसमुंडा और हरदीबाजार नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए शांति, श्रद्धा और सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनाएँ।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट