कोरबाछत्तीसगढ़

कर्ज में डूबे मजदूर की घर में फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश

कोरबा जिले में रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कर्ज में डूबे एक मजदूर की घर में फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं।

बताया जा रहा हैं की काम नहीं मिलने से परेशान होकर वह अक्सर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम को घर में फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं।


जानकारी के अनुसार मजदूर अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह रोजमर्रा की मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कुछ महीनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस दौरान वह मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने का आदी हो गया। मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वह अक्सर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता था। दो दिन पहले उसने पड़ोसी से 3000 रुपए उधार लिए थे। उसने कहा था कि काम के लिए बाहर जा रहा हैं और लौटकर पैसे लौटा देंगे। लेकिन वह काम पर नहीं गया।
शुक्रवार की शाम को परिवार के सदस्य पड़ोस में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। वह घर पर अकेला था। जब परिवार वापस लौटा तो उसने फांसी के फंदे पर लटका पाया। रजगामार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    You cannot copy content of this page

    Latest
    BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -