कोरबाछत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता ॥ अभियान के तहत कोरबा में॥ तिरंगा रैली आयोजित

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता” अभियान


कोरबा आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता” अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत महाअभियान के तहत सभी उपस्थित जनों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प भी लिया।


रैली का शुभारंभ जनपद पंचायत परिसर से हुआ, जो कोरबा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः जनपद कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज के संदेश से सुसज्जित बैनर, पोस्टर और नारे गूंजते रहे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ, और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। “हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान का प्रतीक है।

स्वच्छता और नशामुक्ति की दिशा में यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार बनेगा। इस अवसर पर सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। साथ ही स्वच्छता और नशा मुक्ति के संकल्प को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़