कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई क्राइम मीटिंग  साइबर अटैक जो अपराधियों नए-नए तरीके सीख रहे हैं उसे पर हाई लेवल मीटिंग

” पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण व यातायात सुधार को लेकर दिए गए सख्त निर्देश… 

। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 01 अगस्त जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में लंबित आपराधिक प्रकरणों, मर्ग व शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं, आमजन से नियमित संवाद स्थापित करें एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त में वृद्धि आवश्यक है तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सहित समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट