कोरबाछत्तीसगढ़

11केवी तार की चपेट में आ चिकित्सक की हुई मृत्यु-पत्नी की हालत गंभीर

चिकित्सक की हुई मृत्यु-पत्नी की हालत गंभीर


कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर नाले के पास रहने वाले 45 वर्षीय डॉ. कलीम रिजवी की सुबह घर की छत पर साफ-सफाई के दौरान 11केवी तार की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में उनकी पत्नी फिरदौस रिजवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।


बताया जा रहा हैं की हादसा उस वक्त हुआ जब डॉ. कलीम रिजवी घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रॉड को उठाया जो 11केवी तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि डॉ. कलीम की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी फिरदौस रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।


महिला फिरदौस रिजवी को तुरंत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। चिकित्सक उसके इलाज के लिए जुटे हुए हैं। सांत, सरल, सहज, सौम्य, मृदभासी डॉ. कलीम रिजवी के निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक मित्रगण बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सभी लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं और डॉ. कलीम के निधन पर कोरबा जिले में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।


जिला अस्पताल चौकी पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी