कोरबाछत्तीसगढ़

” दर्री थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना मां फांसी पर लटकी हुई और बच्चा रो रहा था घर के अंदर

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत नदियाखर प्रगति नगर सुबह एक हृदयविदारक दृश्य सामने आया, जब एक महिला शैलबाई यादव (30) ने रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय उसका तीन वर्षीय मासूम पुत्र वासु कमरे के भीतर ही बंद था, जो पूरी रात मां के शव के साथ अकेला  रहा।

रोजी-मजदूरी कर पाल रही थी बेटे को : शैलबाई बीते तीन वर्षों से अपने छोटे बेटे के साथ अकेले रह रही थी।

वह दैनिक मजदूरी कर अपने जीवनयापन और बेटे की परवरिश में लगी थी। उसका पति ग्वाल यादव, कोटेतरा थाना जैजैपुर जिला शक्ति गांव का निवासी है, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में मजदूरी के लिए गया हुआ है और कई महीनों से घर नहीं लौटा।

शनिवार शाम वह रोज़ की तरह काम से लौटकर भोजन बनाई और फिर बेटे वासु को साथ लेकर सोने चली गई।

खिड़की से झांका तो छलक पड़े आंसू : रविवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के लोगों को शक हुआ। जब दरवाजे के छेद से झांककर देखा गया, तो शैलबाई फांसी के फंदे से लटकी हुई नजर आई और मासूम बच्चा कमरे में बंद रोता दिखा।

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित निकाला : घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित चंद्रा, एएसआई सिमसोन मिंज, और आरक्षक सरोज साहू मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने दरवाजा में बने छेद से हाथ डालकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और शव को नीचे उतारकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी, और साथ ही कोटेतरा गांव के सरपंच से संपर्क कर महिला के पति के बारे में जानकारी ली। तब यह जानकारी मिली कि ग्वाल यादव जम्मू-कश्मीर में मजदूरी के लिए गया है

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।