कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका में BMS बना नंबर वन श्रमिक संगठन,

दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका क्षेत्र में श्रमिक संगठनों के वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने पहली बार क्षेत्र में सबसे अधिक समर्थन हासिल कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

इस प्रक्रिया में BMS ने 585 सदस्य बनाकर अन्य सभी श्रमिक संगठनों को पीछे छोड़ दिया, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी BMS ने इस लक्ष्य को पाने के लिए जोरदार प्रयास किए थे, लेकिन कुछ ही सदस्य कम पड़ने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी थी।

इस वर्ष संगठन के संघर्षशील प्रतिनिधियों की मेहनत और श्रमिकों के बीच मजबूत पकड़ ने संगठन को सफलता की ऊँचाई तक पहुँचाया।

BMS की इस उपलब्धि को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व की लहर देखी जा रही है। दीपका क्षेत्र में यह पहली बार हुआ है जब BMS को इतनी स्पष्ट बढ़त मिली है, जो श्रमिकों के बीच उसकी बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट