कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा 2 महीने बाद कब्र खोदकर बाहर निकालेंगे,युवक की ओडिशा में हुई थी संदिग्ध मृत्यु

  • निकाला जाएगा युवक का शव कब्र खोदकर
    कोरबा जिले में 2 महीने बाद एक युवक का शव कब्र खोदकर निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार बालको नगर थाना क्षेत्र रुमगरा क्षेत्र में निवासरत तबरेज रजा (24 साल) नामक व्यक्ति की मृत्यु के दो महीने पश्चात प्रशासन ने कब्र खोदने की अनुमति दी है।

  • बताया जा रहा हैं की तबरेज अप्रैल 2025 में स्थानीय एक ठेकेदार के साथ ओडिसा के रायगढ़ा स्थित एक पावर प्लांट में काम करने गया था। 15 दिन बाद 19 अप्रैल को तबरेज की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गई। ठेकेदार ने परिवार को मामूली बीमारी बताकर उड़ीसा आने से मना कर दिया। इसके बाद वह सीधे शव लेकर कोरबा पहुंच गया और वहां उसे दफनाया गया था। परिवार को संदेह होने के बाद अब फिर से कब्र खोदकर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।

  • एक दिन में ही स्थिति बिगड़ने से परिवार को मृत्यु पर संदेह है। मृतक के पिता नजर इमाम ने बताया कि तबरेज अपने 15 साथियों के साथ उड़ीसा गया था। वहां वह ड्राइवरी और सुपरवाइजर का काम करता था। वह रोज फोन पर बात करता था और स्वस्थ था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। 19 अप्रैल की सुबह ठेकेदार ने फोन किया कि आपके बेटे के हाथ-पैर में अकड़न हो रही है। तब मैने इलाज की बात कही थी, अब इलाज हुआ या नहीं ये पता नहीं चल पाया। शाम को फिर फोन आया कि उसकी डेथ हो गई। अचानक उसे क्या हो गया वो मैं जानना चाहता हूं।

  • इस मामले में परिजनों ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद जिलाधीश से गुहार लगाई। अब प्रशासन ने कब्र खोदकर पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। शव का पोस्टमार्टम होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। फिलहाल ठेकेदार को भी ओडिसा से कोरबा बुला लिया गया है। जल्द ही कब्र की खुदाई हो सकती है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी