कोरबाछत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुलनगर में 27 जून को निकलेगी रथयात्रा, तैयारी पूर्ण

कोरब गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा प्रथम वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। उत्सव के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

शुक्ल पक्ष की शुरुआत 21 घड़ों के जल से भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा का महा स्नान कराया गया। मान्यताओं के अंतर्गत स्नान के बाद तीनों अस्वस्थ हो गए और फिर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि विधान के अंतर्गत जड़ी बूटियां से बना पेय पदार्थ दिया जा रहा है। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को स्वस्थ होने के साथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 27 जून को मंदिर में सुबह 10 बजे से अभिषेक पूजन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। दोपहर 3 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति ने बताया कि जगन्नाथ पुरी के मंदिर में जो परंपराएं निभाई जाती है, उसका पूरा ध्यान इस उत्सव के लिए रखा गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी