कोरबाछत्तीसगढ़

(कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय के शासकीयकरण की मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

कमला नेहरू महाविद्यालय के शासकीयकरण की मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा को शासकीय घोषित किए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि यह मांग विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय को शासकीय किए जाने से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, शिक्षकों की नियमित नियुक्ति संभव हो सकेगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
ज्ञापन को अपर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। अभाविप ने आशा जताई है कि शासन इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हो सकेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी