छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में नहीं बंद होंगे स्कूल 166 स्कूल का होगा समायोजन ,शेष रहेंगे चालू

“रायपुर।  शिक्षा विभाग ने कतिपय संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि असलियत इससे बिलकुल अलग है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।


  • राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे। उनमें केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक समायोजन किया जा रहा है। स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही जारी रहेगा और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे।

  • यहाँ स्पष्ट करना जरूरी है कि स्कूलों का “समायोजन” और “बंद” होना अलग चीज है। समायोजन का अर्थ है पास के स्कूलों को एकीकृत कर बेहतर संसाधनों का उपयोग। इसका मकसद बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, न कि स्कूल बंद करना। शिक्षा विभाग ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। सच्चाई यह है कि राज्य सरकार स्कूलों को मजबूत करने, पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने की सुदृढ व्यवस्था में जुटी है।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -