कोरबाछत्तीसगढ़धार्मिकभारतरायपुर

चैतुरगढ़ मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर की महिमा

नवरात्र के पर्व पर बडीं संख्या में दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु ..

चैतुरगढ़ की पहाडी अपने प्राकृतिक सुदंरता के लिए प्रसिद्ध है ..

मंदिर ट्रस्ट रोजाना श्रद्धालुओं को भंडारा करा रहा..

धर्म डेस्क – शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा देश भक्तिमय हो गया है. छत्तीसगढ़ में भी देवी की आराधना की जा रही है. देवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है.डोंगरगढ़ से लेकर दंतेश्वरी तक महामाया से लेकर चंद्रहॉसिनी मंदिर तक जहां देखों माता के भक्त नजर आ जाएंगे. हम आपको चैतुरगढ़ की मातारानी के दर्शन कराने जा रहे हैं. जो महिषासुर मर्दनी नाम से जानी जाती हैं l कल पंचमी तिथी को माता के दरबार में भक्तों की भीड़ रही l

चैतुरगढ़ की पहाड़ी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शीतलता के लिए पूरे देश में जाना जाता है. यही वजह है कि इस पहाड़ी को छत्तीसगढ़ का कश्मीर भी कहा जाता है.लेकिन एक और चीज इस स्थान को पहचान दिलाती है. ये स्थान है मां महिषासुर मर्दनी का मंदिर l नवरात्रि के अवसर पर माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं.माता की महिमा ऐसी है कि पड़ोसी राज्यों से भी भक्त अपनी मुराद पूरी होने पर पुन: आते है. चैतुरगढ़ की पहाड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं. यह रोमांच पैदा करती है.कई प्रकार के जंगली जानवर और पक्षी यहां आते हैं. मंदिर ट्रस्ट ने पर्यटकों के लिए यहां कुछ कमरे भी बनाए हैं l

पाली लाफा में इस साल मां महिषासुर मर्दनी मां महामाया चैतुरगढ़ में शारदीय नवरात्रि पर्व पर भक्तजनों का तांता लगा हुआ है. माता के दर्शन के लिए बच्चे बूढ़े ऊंचे पहाड़ पर मौजूद माता के दर्शन करने आ रहे हैं l

मंदिर समिति रोजाना श्रद्धालुओं को भंडारा करा रही है भव्य रूप में नौ दिनो तक भंडारा चलेगा जिसमें हजारों भक्त इसका लाभ उठा रहे है और माता की कृपा के पात्र बन रहे है l

वहीं भक्तों ने मनोकामना पूरी होने के लिए ज्योति कलश की स्थापना हुई है तेल ज्योति कलश 920 घृत ज्योत कलश 80 एवं ज्वारा कलश 600 स्थापित हुए है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -