कोटाछत्तीसगढ़पेन्ड्राबिलासपुरराजनीति

कोटा विधानसभा से अरूण साव या अमर अग्रवाल हो सकते भाजपा से संभावित प्रत्याशी

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव को अब बहुत कम समय बचा है और ऐसे में प्रत्याशी भी अपने नाम की लिस्ट जारी होने के इंतजार में है तो वहीं कार्यकर्ता और जनता भी इसी आस में है l कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कोटा सीट को लेकर अभी काफी मंथन चल रहा है और ऐसे में छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाईल सीट कोटा विधानसभा पर सबकी नजर है l

कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह सीट काफी चुनौती पूर्ण रहेगी क्योकिं भाजपा आज तक यहां से नही जीती और कांग्रेस पिछले बार धोखा खा चुकी है और वही जनता कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत करने में लगी हुई है l
सुत्रों की माने तो कोटा विधानसभा से अमर अग्रवाल या अरूण साव को भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है ये दोनों दिग्गज चेहरे कोटा से संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखे जा रहे है l
अगर पार्टी अमर अग्रवाल को कोटा से रण में उतारती है तो बिलासपुर से अरूण साव हो सकते है प्रत्याशी या फिर बिलासपुर से अमर अग्रवाल होंगे तो कोटा से अरूण साव लड सकते है l
परिवर्तन रैली के समापन में बिलासपुर में की सभा में पीएम मोदी के आने से चुनावी समीकरण बदल गये है पार्टी अब ब्लाइंड गेम नही खेलना चाहती है l जीतने वाले प्रत्याशी ही मैदान में उतारना चाहती है l
इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है तो वहीं अंदरूनी सुत्रों की माने तो सीएम चेहरे के रूप में भी देखें जा रहे है l

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट