छत्तीसगढ़

आधी रात छात्रावास में घुसा जहरीला सांप, सो रही छात्रा को डंस लिया

“कांकेर / पखांजूर।  आधी रात का सन्नाटा… छात्रावास में गहरी नींद में सो रही छात्राएं… और तभी मौत बनकर एक जहरीला सांप अंदर घुस आया। किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले सांप ने एक के बाद एक 6 छात्राओं को डस लिया।

अचानक चीख-पुकार मची और पूरे छात्रावास में अफरा-तफरी फैल गई। दर्दनाक घटना छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धनोरा तहसील स्थित जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास की है। बताया जा रहा है कि रात में छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं, इसी दौरान जहरीला सांप परिसर के अंदर पहुंच गया और सो रही छात्राओं को अपना शिकार बना लिया।

सांप के डसने की जानकारी मिलते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालात बेहद गंभीर थे। इलाज के दौरान 3 छात्राओं ने तोड़ा दम

इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दर्दनाक हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जहरीला सांप छात्रावास के अंदर कैसे पहुंचा? छात्रावास में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन क्या कदम उठा रहा है, इन तमाम सवालों के जवाब का इंतजार है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट