कोरबाछत्तीसगढ़

सुने घर को फिर निशाना बनाया चोरों ने बालको पुलिस खोजबीन में जुटी

बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को बनाया निशाना-पुलिस जांच जारी
कोरबा शहर के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गहनों सहित कई कीमती वस्तुएं चुरा लीं।

जानकारी के अनुसार गृहस्वामी अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर की देखरेख उनका बेटा करता है। 20 जुलाई रविवार की रात वह कनकी महादेव दर्शन के लिए गया हुआ था। जब वह सोमवार सुबह लौटा, तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।


पीड़ित के अनुसार कथित चोर 15 हजार रुपये नगद, एक स्मार्ट टीवी, पायल और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट