छत्तीसगढ़

युवक की हत्या कर सूटकेस में रखा फिर सीमेंट डालकर उसे बड़ी सी स्टील पेटी में भरकर सुनसान जगह में फेंका

सूटकेस में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, कार नंबर और ‘हब्बू भाई’ बना अहम सुराग   राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बड़ी स्टील पेटी में सूटकेस के भीतर युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला गर्दन काटकर की गई पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की हालत और ठिकाने लगाने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। युवक को पहले लाल रंग के सूटकेस में रखा गया, फिर सीमेंट से ढंककर स्टील पेटी में बंद किया गया और उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।

पुलिस को मिले अहम सुराग CCTV फुटेज में एक संदिग्ध कार (CG 04 B 7700) इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से बड़ी पेटी ले जाते हुए दिखी है। पेटी पर ‘हब्बू भाई’ नाम लिखा मिला है। पुलिस इसे अहम सुराग मानकर शहर की पेटी लाइन, गोलबाजार और अन्य दुकानों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और डीडी नगर थाना व क्राइम ब्रांच की टीमें मिलकर गहन जांच में लगी हुई हैं। ASP का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दौलतराम पोर्ते ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान हैं। इससे स्पष्ट होता है कि गर्दन काटकर हत्या की गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन लापता शिकायतें, डिजिटल सर्विलांस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए पहचान की कोशिश की जा रही है। अब तक की प्रमुख जांच बिंदु वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की तलाश ‘हब्बू भाई’ नाम की स्रोत दुकानों की पड़ताल

CCTV नेटवर्क के जरिए आने-जाने वालों की पहचान लापता व्यक्तियों के रजिस्टर से शव की पहचान का प्रयास पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट