कोरबाछत्तीसगढ़

नहर में गिरी गाड़ी लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को निकाला गया बाहर

कोरबा में सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर चौक के पास एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है जहां एक चार पहिया कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा समाई. दुर्घटना के दौरान कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे जिसमें एक को छोड़कर बाकी चार लोगों को गंभीर चोट आई है. बताया जा रहा कि सभी लोग दीपिका क्षेत्र के निवासी हैं जो कोरबा शहर के अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे.इलाज करवा कर सभी वापस लौट रहे थे इसी दौरान मंगलवार की दोपहर 3 बजे यह हादसा हो गया.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, राहगीरों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया और डायल 112 के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी का उपचार अस्पताल में जारी है.पुलिस को मामले से अवगत करार दिया गया जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत्त थे जिसके कारण यह हादसा हुआ है.

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी