कोरबाछत्तीसगढ़

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल का प्रवास, बिजली कर्मियों की समस्याओं पर हुई उच्चस्तरीय चर्चा

“अंबिकापुर में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल का प्रवास, बिजली कर्मियों की समस्याओं पर हुई उच्चस्तरीय चर्चा – भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल तथा छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ का आज अंबिकापुर क्षेत्र में प्रवास हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संभागों से आए महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।

प्रवास के दौरान उदयपुर उपसंभाग में महासंघ की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरांत अंबिकापुर में सदस्यता अभियान और आगामी अधिवेशन को लेकर रणनीति बनाई गई। महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि क्षेत्र में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महासंघ प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंता व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अनावश्यक स्थानांतरण जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई।

मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में कंपनी की ओर से मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर, अधीक्षण अभियंता आर.के. मिश्रा मौजूद रहे। वहीं महासंघ की ओर से अभिषेक बोहिदार, दौलतराम चौहान, एम.पी. दुबे, नंदकुमार बघेल, प्रवीण नायर, डी.एन. विश्वकर्मा सहित अंबिकापुर, कुनकुरी एवं मनेन्द्रगढ़ सर्किल के सभी संभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। 

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी