कोरबाछत्तीसगढ़

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का सड़ा-गला शव,खुलासे के बाद फरार पति अंबिकापुर से गिरफ्तार

“श्यांग थाना क्षेत्र के पंचायत बरपाली गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे उसके पति को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका संतोषी उरांव (35) का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद से पुलिस आरोपी पति मनोज उरांव की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यांग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनोज उरांव को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोरबा लाया गया है, जहां पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी मौत के बाद शव को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में मौत के वास्तविक कारण और शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी