
कोरबा। दीपका SECL गेट पर ग्रामीणों की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार SDM रोहित सिंह को हटा कर उनका ट्रांसफर जशपुर कर दिया गया है।
बता दें कि हरदीबाजार में अस्पताल समेत सरकारी भवनों पर बुलडोजर चलने के बाद ग्रामीणों ने SECL दीपका GM ऑफिस के गेट पर ताला जड़ दिया था। ग्रामीण लगातार SDM रोहित सिंह को हटाने की मांग पर अड़े थे।
ग्रामीणों का आरोप था कि बिना पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़फोड़ की गई। विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई थी।
ट्रांसफर की खबर के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी एकता की जीत है। अब उनकी नजर मुआवजा, नौकरी, बसाहट और नए अस्पताल की मांग पर है।
फिलहाल नए SDM की नियुक्ति को लेकर आदेश का इंतजार है।