
कोरबा,जिले के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) के घर के आंगन में पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई,प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम निवासी श्री रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में पैंगोलिन विचरण करता हुआ दिखाई दिया।
पैंगोलिन को देखकर परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों में कौतूहल उत्पन्न हुआ, लेकिन उन्होंने वन्यजीव को पकड़ने अथवा नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दी,
वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सावधानियां बरतते हुए पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान वन्यजीव को किसी भी प्रकार की चोट अथवा क्षति न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया,आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पैंगोलिन को उपयुक्त प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ने की कार्रवाई की गई।
। जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में समय-समय पर पैंगोलिन की उपस्थिति दर्ज की जाती रही है। भारतीय पैंगोलिन (Manis crassicaudata) मुख्यतः चींटियों एवं दीमकों को भोजन के रूप में ग्रहण करता है तथा वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पैंगोलिन एक संरक्षित वन्यजीव है और इसके संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम पाली पढ़निया के ग्रामीणों द्वारा वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देना वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण है।