
“बांगो डेम घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद सोमवार, 17 अगस्त को उसका शव डेम से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रंजीत यादव 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डेम घूमने आया था। बताया जा रहा है कि रंजीत गांव का अच्छा तैराक था। दोस्तों के साथ घूमने के दौरान उसने डेम में छलांग लगाकर तैरते हुए नदी से बाहर निकलने की जिद कीया
इसके बाद उसने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका और गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। दो दिनों तक तलाश के बाद सोमवार को रंजीत का शव डेम से बरामद किया गया।
शव मिलने की सूचना पर तहसीलदार, बांगो पुलिस और डेम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।