कोरबाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती पुलिस की कार्रवाई: साईं मंदिर से मुकुट चुराकर भाग रहा एमपी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गिरोह भी पुलिस की गिरफ्त पर

“महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर में भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी कर भाग रहे अंतरराज्यीय चोर को सक्ती पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 331(4) 305(ए) और 61(2)(बी) (आपराधिक साजिश) बी.एन.एस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से करीब 95,000 रुपये कीमत का 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया गया है।

पकड़ा गया मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस ने उसके स्थानीय मददगार साथी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति साईं मंदिर से मुकुट चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देश और एएसपी पंकज पटेल व एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सतीश दुबे उम्र 37 निवासी नरसिंहपुर, म.प्र.) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी सतीश ने अपने साथी ननकी राम चौहान (44 वर्ष, निवासी रायगढ़, छ.ग.) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों के कब्जे से आधा किलो चांदी का मुकुट जब्त किया। जांच में पता चला है कि आरोपी सतीश दुबे म.प्र. के पलोहा बड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी