कोरबाछत्तीसगढ़

छुरी एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, पानी खाना असुविधाओं की मांग को लेकर चक्का जाम

“खराब भोजन, दुर्व्यवहार और अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन   

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से नाराज छात्र-छात्राओं का गुस्सा  सड़क पर फूट पड़ा। विद्यालय में खराब भोजन, बुनियादी सुविधाओं की कमी, दुर्व्यवहार और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में विद्यार्थियों ने सुबह करीब 7 बजे कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर छात्रों के बैठ जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।   आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद तथा अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। विद्यार्थियों का कहना है कि हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार खाने में कीड़े तक निकल चुके हैं। इसके अलावा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा छात्रावास और विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक का काफिला रोककर विरोध दर्ज कराया था और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

  शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे तथा छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

इस दौरान छात्र प्राचार्य को हटाने और दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चले आंदोलन के बाद प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की शिकायतों की तत्काल जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया गया। कलेक्टर से चर्चा के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर सड़क खाली कर दी। आंदोलन समाप्त होने के बाद कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया और जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। अब पूरे मामले में प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट