छत्तीसगढ़

शक्ति पुलिस ने एक करोड़ का गांजा गाड़ी सहित पकड़ा उड़ीसा से राजस्थान 40 पैकेट

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ का गांजा जब्त

सक्ती जिले में पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल से अधिक, यानी लगभग 209 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा सिगना ट्रेलर के जरिए उड़ीसा से राजस्थान की ओर गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बोडासागर के पास सागर फैमिली ढाबा के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रेलर से 40 पैकेट में भरा गांजा बरामद हुआ।


गांजा के साथ करीब 40 लाख रुपये कीमत का ट्रेलर, फ्लोरस्पार पाउडर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में राजस्थान के अजमेर निवासी आरोपी अर्पित सिंह सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।


सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट