कोरबाछत्तीसगढ़

मिडिल हाई स्कूल बिंझरा विजयनगर में योग सप्ताह का आयोजन

स्कूल विजयनगर मे मिडिल स्कूल बिंझरा परिसर में जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के मुख्य आतिथ्य में योगाचार्य एडवोकेट शिवचरण चौहान व योग प्रशिक्षक पंच व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास महंत के द्वारा योग के विभिन्न मुद्राओं, क्रियाओं का न केवल जीवंत प्रदर्शन किया गया वरन उपस्थित प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी संग सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व ग्रामीण जनों के साथ साथ विद्यार्थियों को भी सहभागी बनाकर योग के विभिन्न लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए

राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने स्वयं योग क्रियाओं कुंजल, जल नेती, घृतनेती, सूत्रनेति,शंख प्रक्षालन के क्रिया विधी व इसके लाभ व इसके उपयोग के दौरान सतर्कता से परिचित कराया उन्होंने स्वयं खगाशन , ब्रम्हाजंली मुद्रा, का प्रदर्शन भी किया।प्रशिक्षक लक्ष्मण दास महंत ने योग प्रार्थना कराकर प्राणायाम, कपालभाति का प्रदर्शन किया।

मुख्य प्रशिक्षक शिवचरण चौहान ने शीर्षाशन, चक्रासन, गोमुख आसन के साथ साथ नौली क्रिया का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित व भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में राजेश कश्यप, मिलन भाई, रोशन, नकुल यादव, हरिराम पटेल के अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं में लीली ग्रेस कुजूर, अलका सोनी, डॉ अनिता पटेल, सरस्वती कश्यप, मीनी मैथ्यू, वीणा पांडेय, संध्या रानी ठाकुर, पुष्पलता महेश आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने जनपद सदस्य, प्रशिक्षक द्वय, व सभी उपस्थित पालकों, शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को योग सप्ताह की शुभकामना देते हुए सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट