
अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई अब असर दिखाने लगी है। उरगा पुलिस ने बरबसपुर क्षेत्र में दबिश देकर कबाड़ से लदे तीन वाहनों को जब्त किया है।
एक यार्ड में कबाड़ की लोडिंग चल रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया और आगे की जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई केवल तीन वाहनों की जब्ती भर नहीं है, बल्कि उन अवैध कारोबारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश भी है
कोरबा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई ने कबाड़ माफियाओं की नींद उड़ा दी है। जिन क्षेत्रों में कभी खुलेआम यह कारोबार संचालित होता था, वहां अब पुलिस की बढ़ती सक्रियता से बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने लंबे समय तक यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फलता-फूलता रहा? पुलिस की कार्रवाई जहां सराहनीय है,
कारोबार से जुड़े संचालकों, खरीदारों और संरक्षण देने वालों तक कार्रवाई की आंच पहुंचनी चाहिए।फिलहाल इतना तय है कि उरगा पुलिस की लगातार सख्ती ने अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। यदि यह अभियान इसी दृढ़ता के साथ जारी रहा तो आने वाले दिनों में जिले में सक्रिय कबाड़ माफियाओं के नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है।