कोरबाछत्तीसगढ़

कबाड़ माफियाओं पर बड़ा एक्शन 4 वाहन पर कबाड़ लदा 16 टनजब्त

कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ और 4 वाहनों को जब्त किया है

। उरगा और कुसमुंडा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जब्त मशरूका और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 13.40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है

।शहर और स्थानीय पुलिस लगातार कबाड़ चोरी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है। 

उरगा पुलिस की बड़ी रेड थाना उरगा पुलिस ने ग्राम कुरूडीह स्थित एक बंद परिसर में छापेमारी कर भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक सहित करीब 14 टन लोहे का कबाड़ और मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री और वाहनों की अनुमानित कीमत 12.60 लाख रुपये है। कुसमुंडा में लावारिस पिकअप से मिला कबाड़ वहीं थाना कुसमुंडा पुलिस को वैशालीनगर जरहाझेल मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-10-E-8576 की तलाशी ली, जिसमें लोहे की जाली, पाइप, रोलर और अन्य सामग्री सहित करीब 2 टन कबाड़ भरा हुआ मिला।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी