कोरबाछत्तीसगढ़

अधिवक्ता युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

“रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में कटेल टिकरा जंगल में मिले युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा

मृतिका अधिवक्ता आराधना सिदार निवासी केकराझरिया, लैलूंगा की हत्या उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल ने की थी। आरोपी सक्ती जिले का रहने वाला है और पहले से विवाहित है। पुलिस के अनुसार 12 मई को कटेल टिकरा जंगल में एक अज्ञात युवती का नग्न शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची।

शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान थाना चक्रधरनगर में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से अहम सुराग मिला। घटनास्थल से मिले कपड़े, सैंडल और तस्वीरों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान आराधना सिदार के रूप में की। – Advertisement –

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक महिला को बाइक पर ले जाते दिखाई दिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी लोकनाथ पटेल तक पहुंची और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका आराधना के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से वह परेशान था। 10 मई को वह आराधना को अपने साथ सक्ती और दमाऊधारा मंदिर ले गया तथा रात में लॉज में रुका। अगले दिन सुनसान जंगल में ले जाकर पहले गला दबाया, फिर पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और मृतका के मोबाइल से उसकी बहन व सहेलियों से बात कर शक भटकाने का प्रयास किया। पुलिस ने मोबाइल, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -