कोरबाछत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत,

एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका 

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी के शव घर में फांसी पर लटके मिले, जबकि दो मासूम बच्चे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान गोविंद साहू, उनकी पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांक साहू और बेटी दृष्णा साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार निजी मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रारंभिक आशंका है कि बच्चों को पहले नींद का इंजेक्शन दिया गया हो, हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है

।मोहन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। आखिर पूरे परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ, इसे लेकर इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट