कोरबाछत्तीसगढ़

झोराघाट में पिकनिक गया अपने परिवार के साथ पानी में डूबने से हो गई मौत

“कटघोरा थाना  पिकनिक स्पॉट झोराघाट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई

। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन (पिता ताजुद्दीन) शनिवार को अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने गए थे। परिवार के सभी सदस्य छुट्टी का आनंद ले रहे थे, तभी अलाउद्दीन नहाने के दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग और परिजन उसे बचाने की कोशिश करते, वह पानी की गहराई में समा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हरि कृष्ण हॉस्पिटल अस्पताल परिसर में भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि अस्पताल में समय पर सही इलाज और आपातकालीन सुविधा मिल जाती, तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इकलौते चिराग के बुझने से गमगीन हुआ परिवार मृतक अलाउद्दीन अपने पिता ताजुद्दीन का इकलौता पुत्र था। इकलौते बेटे की असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कटघोरा पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की चेतावनी ज्ञात हो कि झोराघाट में अक्सर जलस्तर बढ़ने और चट्टानों के बीच गहरे गड्ढे होने के कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे पिकनिक मनाते समय पानी के गहरे क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -