कोरबाछत्तीसगढ़

चलती कार में लगी  आग,  बाहर निकलते ही, बड़ा हादसा कर जलकर हो गया खाक

“दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग स्थित जेलगांव चौक के पास चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार दर्री से कटघोरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए कार को सड़क किनारे रोका और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। 

दमकल विभाग की टीम भी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट