कोरबाछत्तीसगढ़

सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री का व्रत- पति के आयु के लिए यह व्रत

“ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर कोरबा शहर में वट सावित्री व्रत को लेकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

सुबह से ही शहर के मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। 16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने बरगद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए व्रत कथा सुनी और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।

पूरे शहर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूजा के दौरान महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा संपन्न की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया,

जहां महिलाओं ने भक्ति गीत और पारंपरिक लोकगीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही पूजा स्थलों पर चहल-पहल बनी रही और पूरे शहर में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।  वट सावित्री व्रत को हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व का पर्व माना जाता है।

मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और 16 श्रृंगार के साथ बरगद वृक्ष की पूजा कर विधि-विधान से परिक्रमा की। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महिलाओं ने व्रत कथा सुनकर अपने परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की।शहर के कई मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था को जीवंत कर दिया।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -